शीतला सप्तमी मेला: अव्यवस्था मिली तो खैर नहीं, एसडीएम ने अफसरों को दिया 26 जून का अल्टीमेटम

मानिकपुर शीतला सप्तमी मेले के लिए एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, 26 जून तक सभी विभागों को कार्य पूरे करने का अल्टीमेटम

Jun 20, 2026 - 20:45
0 6
शीतला सप्तमी मेला: अव्यवस्था मिली तो खैर नहीं, एसडीएम ने अफसरों को दिया 26 जून का अल्टीमेटम

कुंडा-प्रतापगढ़ :धार्मिक नगरी मानिकपुर का पांच दिवसीय आषाढ़ मास की शीतला सप्तमी धार्मिक मेला अगले माह 5 से 10 जलाई तक लगेगा। शनिवार को उपजिलाधिकारी वाचस्पति सिंह की अध्यक्षता में प्रशासनिक तैयारी बैठक तहसील सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में सर्वप्रथम मां ज्वालामुखी देवी मंदिर ट्रस्ट सचिव डॉ विजय यादव ने मेला से संबंधित कार्य योजना प्रस्तुत किया। एसडीएम ने बिंदु वार विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य योजना के अनुसार अपने-अपने विभागों का कार्य तत्काल प्रारंभ कर दें। सबसे बड़ी समस्या गढ़ी मानिकपुर रेलवे स्टेशन से ज्वाला देवी चौराहा होते हुए शाहाबाद गंगा स्नान घाट तक निर्माणाधीन सीसी रोड पर गिट्टियां सड़क पर बिखरी होने की वजह से आवागमन बाधित है।

उसे जेष्ठ मास की पूर्णिमा के पर्व सड़क को चलने योग्य बनाए जाने तथा सड़क पर गड्ढों को दुरुस्त कराए जाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता को निर्देशित किया है। स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा कैंप लगाने व एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

नगर पंचायत साफ- सफाई, पेयजल के लिए इंडिया मार्का हैण्ड पंपों को चालू हालत में रखना तथा आवश्यकता अनुसार मेला क्षेत्र में टैंकर लगाने, गंगा जी के गहरे जल में बैरेकेटिंग के लिए निर्देश दिया है। विद्युत विभाग को अनवरत विद्युत आपूर्ति तथा दो अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की उपलब्धता सुनिश्चित करले। आपूर्ति विभाग व फायर ब्रिगेड को तेज गर्मी को देखते हुए गैस सिलेंडरों विशेष तौर से छोटे सिलेंडर पर निगरानी रखें कि कहीं लीकेज ना होने पाएं। सभी सबंधित विभागों को ज़िम्मेदारियां सौंपते हुए 26 जून तक सभी कार्य पूर्ण करने के लिए कहा है।

26 जून के बाद किसी भी दिन एसडीम, क्षेत्राधिकारी व मंदिर ट्रस्ट सचिव व अन्य जिम्मेदार अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन करेंगे। बैठक समाप्ति के बाद मंदिर ट्रस्ट सचिव डॉ विजय यादव ने सभी अधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर नवागंतुक क्षेत्राधिकारी शिव नारायण वैश, चिकित्सा अधिकारी डॉ मुख्तार अहमद, पीडब्ल्यूडी एई एसके राय, जेई बीपी श्रीवास्तव, एसआई भृगु नाथ मिश्रा, एडीओ पंचायत केवला प्रसाद, राजस्व निरीक्षक नकुल प्रसाद शुक्ला, क्षेत्रीय लेखपाल सतीश कुमार यादव, नगर पंचायत लिपिक बाबी कुमार तथा तीर्थ पुरोहित संघ अध्यक्ष प्रेमनाथ दीक्षित समेत अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User