प्रतापगढ़: शांतिभंग की कार्रवाई के बाद कुंडा तहसील में भारी हंगामा, युवती ने पुलिस पर जड़े गंभीर आरोप

प्रतापगढ़ के कुंडा तहसील में शांतिभंग की कार्रवाई के बाद हंगामा, युवती ने मानिकपुर पुलिस पर लगाए मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप

Jul 02, 2026 - 21:43
0 1
प्रतापगढ़: शांतिभंग की कार्रवाई के बाद कुंडा तहसील में भारी हंगामा, युवती ने पुलिस पर जड़े गंभीर आरोप

कुंडा, प्रतापगढ़। मानिकपुर थाना क्षेत्र के ककरहा मिरिया गांव में जमीन विवाद के मामले में गुरुवार को शांतिभंग की कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हंगामा हो गया। एक युवती ने पुलिस पर मारपीट, अभद्रता और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। बाद में एसडीएम के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

जानकारी के अनुसार, ककरहा मिरिया निवासी गुन्था देवी पत्नी राजाराम का पड़ोसी सुंदरलाल और अनंतराम के परिवार से भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक जून को गुन्था देवी ने मानिकपुर थाने में विपक्षियों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। गुरुवार को दोनों पक्षों में फिर विवाद होने पर पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया, लेकिन वहां भी कहासुनी हो गई। इसके बाद पुलिस ने एक पक्ष से प्रतिभा पुत्री राजाराम,  एक लोगों तथा दूसरे पक्ष से ज्ञानी देवी और सुंदरलाल यादव का शांतिभंग में चालान कर दिया।मेडिकल के बाद एसडीएम न्यायालय लाए जाने पर प्रतिभा ने इंस्पेक्टर पंकज कुमार राय समेत पुलिसकर्मियों पर मारपीट, गाली-गलौज और मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया।

इससे तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की भीड़ जुट गई।सूचना पर उप निरीक्षक संजय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। बाद में एसडीएम वाचस्पति सिंह ने युवती से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद हंगामा शांत हो गया।उधर, इंस्पेक्टर पंकज कुमार राय ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि युवती ने थाने में दूसरे पक्ष के साथ अभद्रता और मारपीट का प्रयास किया था, इसलिए नियमानुसार शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User