सैनी कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल की करंट लगने से दर्दनाक मौत, पुलिस महकमे में शोक

कौशाम्बी के सैनी कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाहा की बाथरूम के दरवाजे में उतरे करंट से दर्दनाक मौत हो गई

Jun 09, 2026 - 22:14
0 1
सैनी कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल की करंट लगने से दर्दनाक मौत, पुलिस महकमे में शोक

कौशाम्बी : कौशाम्बी जनपद के सैनी थाना कोतवाली में करंट की  चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई । बाथरूम के दरवाजे में करंट उतरने से हेड कांस्टेबल की मौत हो गई । परिजनों द्वारा लगातार फोन किये जाने के वावजूद जवाब न मिलने पर थाने को सूचना दी गई ।

सूचना पर पहुँचे पुलिस कर्मियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर Left तो हेड कांस्टेबल मृत अवस्था में मिला। आनन फानन में सिराथू  सी एच सी में ले जाया गया। जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जाँच शुरु कर दी गई। 

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र की है जहां गाजीपुर जिले के निवासी हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाहा सैनी कोतवाली में तैनात थे। और कमरा लेकर रहते थे। ड्यूटी करते थे। रोज रात्रि हेड कांस्टेबल से परिजन बात करते थे सोमवार की देर रात परिजन फोन लगा रहे थे लेकिन निरंजन कुशवाहा फोन नहीं उठा रहे थे तो परिजन परेशान हो गए और थाने को सूचना दी ।

सूचना पर पुलिस पहुँची और दरवाजा तोड़कर देखा तो हेड कांस्टेबल निरंजन जी बाथरूम में पड़े मिले । आनन फानन में नजदीक सी एच सी सिराथू ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User