प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर मौत को दावत दे रहे आवारा पशु: मानिकपुर के भड़चक के पास हर पल बना रहता है हादसे का खतरा

प्रतापगढ़ के मानिकपुर हाईवे पर आवारा पशुओं के जमावड़े से वाहन चालकों के लिए हर पल हादसे का खतरा बना रहता है

Jun 09, 2026 - 22:16
0 1
प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर मौत को दावत दे रहे आवारा पशु: मानिकपुर के भड़चक के पास हर पल बना रहता है हादसे का खतरा

मानिकपुर, प्रतापगढ़। प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर पंचायत मानिकपुर के भड़चक के समीप सड़क किनारे बैठे आवारा पशु वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। हाईवे पर दिन-रात वाहनों की आवाजाही के बीच बड़ी संख्या में मवेशियों का सड़क के किनारे और कई बार सड़क पर आ जाना किसी बड़े हादसे की आशंका को बढ़ा रहा है। .

स्थानीय लोगों के अनुसार भड़चक के पास अक्सर दर्जनों की संख्या में आवारा पशु हाईवे के किनारे बैठे रहते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच यदि कोई पशु अचानक सड़क पर आ जाए तो दुर्घटना होना तय माना जाता है। कई बार वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगानी पड़ती है, जिससे पीछे चल रहे वाहनों के टकराने का भी खतरा बना रहता है। रात्रि के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।

हाईवे पर तेज गति से गुजरने वाले वाहन चालकों को दूर से पशु दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन तथा संबंधित विभागों से मांग की है कि हाईवे के किनारे बैठे आवारा पशुओं को सुरक्षित गौशालाओं या अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए, ताकि राहगीरों की जान जोखिम में न पड़े। लोगों का कहना है कि हादसा होने के बाद कार्रवाई करने से बेहतर है कि प्रशासन पहले ही इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दे और प्रभावी कदम उठाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User