पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट; एसपी सत्यनारायण ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

कौशाम्बी के एसपी सत्यनारायण ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता का जायजा लिया

Jun 09, 2026 - 22:20
0 1
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट; एसपी सत्यनारायण ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के द्वितीय दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता का जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा को सकुशल,निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User