दुकान के सामने से चोरी हुई बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित ने डिहवा चौराहे पर दबोचा
मानिकपुर पुलिस ने चोरी की स्प्लेंडर बाइक के साथ आरोपी विमलेश सरोज को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पीड़ित ने चोरी के तुरंत बाद पीछा कर आरोपी को डिहवा चौराहे पर पकड़ा था।
तहरीर के आधार पर थाना मानिकपुर में मुकदमा संख्या 184/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान विमलेश सरोज (45) पुत्र श्रीनाथ सरोज निवासी ग्राम गुलामीपुर, थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई। बरामद हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की पहचान वादी ने अपनी बाइक के रूप में की। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में उपनिरीक्षक संजय कुमार एवं उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी की।
पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट तथा विस्फोटक अधिनियम समेत विभिन्न मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है, ताकि उसके संभावित आपराधिक नेटवर्क और पूर्व की वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)