कोखराज थाने की 95 साल पुरानी छत गिरी, एसपी ने किया निरीक्षण; लेखपालों की गैरहाजिरी से समाधान दिवस बेअसर

कौशाम्बी के कोखराज थाने में 1931 की बनी पुरानी बिल्डिंग की छत गिरी। एसपी सत्य नारायण प्रजापत ने निरीक्षण किया। समाधान दिवस में लेखपाल नदारद रहे।

Aug 22, 2026 - 22:41
0 1
कोखराज थाने की 95 साल पुरानी छत गिरी, एसपी ने किया निरीक्षण; लेखपालों की गैरहाजिरी से समाधान दिवस बेअसर

कौशाम्बी : समाधान दिवस में कोखराज थाना मे पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और जमीन से जुड़े विवादित मामलों में गम्भीरता दिखाते हुए निस्तारण करने का निर्देश दिया समाधान दिवस के मौके पर लेखपालों के न आने से आदेश के बाद भी लोगों को न्याय नही मिल सका जिससे आने वाले फरियादी मायूस होकर वापस लौट गए अन्य मामलों की जाँच कर उचित कार्यवाही करने का निर्देश एसपी ने दिया है

मौके पर 15 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई जिसमे लेखपालों के न रहने से शिकायत का निस्तारण नही हुआ मौके पर उपजिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव व सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी,एसओ कोखराज संतोष शर्मा,कानून गो लव प्रसाद द्विवेदी धर्मेन्द्र सिंह मौजूद रहे पुलिस अधीक्षक को एसओ कोखराज ने जानकारी दिया कि थाना परिसर के अंदर 1931 की बनी विल्ड़िंग शुक्रवार की रात में छत गिर गयी जिसमे किसी भी प्रकार की छति नही होई पुलिस अधीक्षक ने पुराने भवन का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए

एस ओ ने बताया कि इस जर्जर भवन में कुछ स्टाप की गाड़ी भी खड़ी थी जो सुरक्षित बच गयी मौके पर उपजिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द ही थाना परिसर में सभी जर्जर भवन की पीडब्लूडी के द्वारा जांच करा कर ध्वस्तीकरण कराया जाएगा जिससे किसी भी प्रकार का नुकसान न हो सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User