गोंडा कारोबारी हत्या: चरवा में कांग्रेसियों ने बांधी शोक सभा, अजय राय की गिरफ्तारी पर सरकार को घेरा
गोंडा के बर्तन कारोबारी विनोद साहनी की हत्या पर चरवा में कांग्रेस ने शोक सभा की। अजय राय को रोके जाने पर जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय व कौशाम्बी प्रभारी राजेश साहनी ने भाजपा पर कड़ा हमला बोला।
कौशाम्बी (चरवा): गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के विरोध में नगर पंचायत चरवा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मृतक कारोबारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गहरा रोष व्यक्त किया।
शोक सभा में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पीड़ित परिवार से मिलने जाते समय हिरासत में लिए जाने की घटना की पुरजोर निंदा की। कौशाम्बी कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि भय-मुक्त और सुरक्षित उत्तर प्रदेश का दावा करने वाली भाजपा सरकार आज बेलगाम अपराध पर मौन धारण किए हुए है। प्रदेश में आम नागरिक और व्यापारी पूरी तरह असुरक्षित हैं, जबकि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय केवल पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने जा रहे थे, लेकिन सरकार ने पुलिस बल का दुरुपयोग कर उन्हें रास्ते में ही गिरफ्तार करवा दिया। कौशाम्बी कांग्रेस प्रभारी राजेश साहनी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपराध पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो चुकी है। सरकार की पूरी ताकत अपराधियों को पकड़ने के बजाय पीड़ितों के आंसू पोंछने और उनके हक में आवाज उठाने वाले विपक्षी नेताओं को रोकने में लग रही है।
इस शोक सभा और विरोध प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष चरवा गुलज़ारी लाल केशरवानी, सचिन केसरवानी, नीरज पाण्डेय, विकास पासी, हर्ष पाण्डेय, नेहाल अहमद, राकेश पाल, दीपक कुशवाहा, मझिलका कुशवाहा, दीपक शर्मा, जीतू मिश्रा, अनिल केसरवानी, विकास कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)