कौशाम्बी में मूसलाधार बारिश के बीच BSA के आदेश को ठेंगा, सयारा का बाबू सिंह इंटर कॉलेज खुला
कौशाम्बी में मूसलाधार बारिश के चलते बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा घोषित रेनी-डे अवकाश के बावजूद सयारा स्थित बाबू सिंह इंटर कॉलेज खुला पाया गया। अधिकारियों के आदेश की अवहेलना पर उठे सवाल।
कौशाम्बी : जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव को देखते हुए बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने 1 सें 8 तक के बच्चों का अवकाश घोषित किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा के द्वारा 19 अगस्त को रेनी - डे अवकाश जारी किया गया था देर शाम को 20 अगस्त को भी रेनी-डे अवकाश का आदेश जारी किया है। लेकिन इसके बावजूद सयारा स्थित बाबू सिंह इंटर कॉलेज के संचालक पर अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करते हुए विद्यालय संचालित करने का आरोप लगाया जा रहा है।
मामले को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि जब खराब मौसम और जलभराव के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अवकाश घोषित किया गया है, तो विद्यालय का संचालन किसके आदेश पर किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)