कौशाम्बी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 23 लाख के 106 चोरी व गुम मोबाइल बरामद, एसपी ने मालिकों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से 23 लाख रुपये कीमत के 106 गुम व चोरी हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे।
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के कुशल नेतृत्व में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, मोबाइल चोरी और गुम होने की शिकायतों पर कौशाम्बी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया है। गुम हुए 106 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। एसपी सत्यनारायण ने बरामद हुए मोबाइल को उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिया है। इस कार्रवाई से मोबाइल चोरी के मामलों में पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)