कौशाम्बी: दुल्हनियापुर मोड़ पर बिंदाव पुलिस की मुस्तैदी, संदिग्धों और गाड़ियों की गहन चेकिंग से हड़कंप
कौशाम्बी के दुल्हनियापुर मोड़ पर बिंदाव पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, वाहनों और संदिग्धों की ली गई तलाशी
कौशाम्बी। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सख्त बनाए रखने और अवांछनीय गतिविधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से बिंदाव पुलिस ने गुरुवार को कड़ा रुख अपनाया। थाना क्षेत्र बिंदाव अंतर्गत दुल्हनियापुर मोड़ पर पुलिस बल ने अचानक घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिससे बिना कागजात और बिना हेलमेट घूमने वाले चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
अभियान के दौरान चौराहे से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों की रोककर तलाशी ली गई। इसके साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ की गई और उनके पहचान पत्रों का भौतिक सत्यापन किया गया।
एसआई अमित द्विवेदी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
इस सघन जांच अभियान की कमान बिंदाव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक (SI) अमित द्विवेदी ने संभाली। उनके साथ पुलिस टीम में कांस्टेबल चंदन और कांस्टेबल विनय भी पूरी मुस्तैदी के साथ मुस्तैद रहे। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों को हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट पहनने और गाड़ी के पूरे कागजात साथ लेकर चलने की हिदायत दी।
पुलिस का संदेश : "क्षेत्र में शांति बनाए रखने और आम जनता के भीतर सुरक्षा का अहसास मजबूत करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)