कौशाम्बी: हरियाणा से घर लौट रहे युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला दो टुकड़ों में शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कौशाम्बी में हरियाणा से घर लौट रहे युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।

Jul 24, 2026 - 20:39
0 2
कौशाम्बी: हरियाणा से घर लौट रहे युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला दो टुकड़ों में शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब गिरसा गांव निवासी 20 वर्षीय शिव कुमार का शव गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया परिजनों के अनुसार शिव कुमार हरियाणा से अपने घर लौट रहा था।

उसने रात में फोन पर परिवार से बातचीत कर सुबह घर पहुंचने की जानकारी दी थी। लेकिन सुबह गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलने की सूचना मिली, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि शिव कुमार की हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है, ताकि घटना को दुर्घटना का रूप दिया जा सके। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User