कौशाम्बी: 'गांव की समस्या गांव में समाधान' अभियान के तहत अरई सुमेरपुर में लगी ग्राम चौपाल, त्वरित निस्तारण के निर्देश
कौशाम्बी के अरई सुमेरपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन, अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
कौशाम्बी। जनपद में संचालित "गांव की समस्या, गांव में समाधान" अभियान के तहत आज विकास खंड मूरतगंज की ग्राम पंचायत अरई सुमेरपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
चौपाल के दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित सभी पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पौष्टिक आहार वितरित किया गया, वहीं छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया।
ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान कराया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)