कौशाम्बी: सूखी नहरों में जल्द पानी छोड़ने की मांग, सकिपा अध्यक्ष ने सिंचाई अधिकारियों से की वार्ता

कौशाम्बी में सूखी नहरों में जलापूर्ति को लेकर सकिपा अध्यक्ष अजय सोनी ने सिंचाई अधिकारियों से वार्ता कर जल्द पानी छोड़े जाने की मांग की।

Jul 23, 2026 - 21:43
0 1
कौशाम्बी: सूखी नहरों में जल्द पानी छोड़ने की मांग, सकिपा अध्यक्ष ने सिंचाई अधिकारियों से की वार्ता

कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी ने जिले की रामगंगा नहर करारी माइनर नहर समेत सभी सूखी नहरों में जलापूर्ति कराए जाने की मांग की है। पार्टी नेता अजय सोनी ने इस संबंध में जल्द समुचित कार्यवाही करने और नहरों में पानी छोड़े जाने को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ गुरुवार को वार्ता कर मांग उठाई है।

गुरुवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहा पर समर्थ किसान पार्टी के नेता अजय सोनी से मिलने सिंचाई विभाग के कई अधिकारी पहुंचे और अजय सोनी समेत कई लोगों से भेंट की। भेंट के दौरान अजय सोनी ने अधिकारियों से करारी माइनर नहर रामगंगा नहर समेत जिले की सभी सूखी नहरों में रजबहो में टेल तक जलापूर्ति कराए जाने की मांग की।

अजय सोनी ने कहा कि धान रोपाई का काम जोरों पर चल रहा है लेकिन करारी माइनर और रामगंगा नहर समेत कई नहरों में पानी नहीं आ रहा है जिससे किसान परेशान हैं। आगे कहा कि इस मामले में समर्थ किसान पार्टी लगातार सक्रिय रूप से प्रदर्शन कर मांग उठा रही है लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। आगे कहा कि जल्द ही सूखी नहरों में जलापूर्ति कराई जानी चाहिए। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अवर अभियंता गरुणदेव एवं अनुराग प्रताप सिंह ने नहरों में शीघ्र जलापूर्ति कराए जाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर सुरेश सिंह पटेल, राम सुमेर सोनी, डॉ शीलू सिंह, जावेद अहमद,  जैनुल अहमद आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User