कौशाम्बी में पहली बारिश से झंडापुर गांव हुआ 'पानी-पानी
कौशाम्बी में पहली बारिश से झंडापुर गांव हुआ 'पानी-पानी': चोक नालियों ने खोली विकास दावों की पोल, गंदे पानी के बीच चलने को मजबूर ग्रामीण
कौशाम्बी। सिराथू विकासखंड के झंडापुर ग्राम पंचायत में पहली ही बारिश ने विकास कार्यों की हकीकत उजागर कर दी। गांव की कई नालियां चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर भर गया, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों का आवागमन प्रभावित हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि नालियों की समय पर सफाई नहीं कराई गई, जिसके चलते बारिश का पानी निकासी न होने से सड़कों पर फैल गया। गंदे पानी के बीच होकर लोगों को आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं के बावजूद गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल है। उनका कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई कराई जाती, तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा नालियों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)