सैनी चौराहे पर यातायात संभाल रहे PRD जवान को लोडर ने रौंदा, अस्पताल ले जाते समय मौत, चालक फरार
कौशाम्बी के सैनी चौराहे पर ड्यूटी के दौरान PRD जवान महताब अली को तेज रफ्तार लोडर ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय मौत।
प्राप्त विवरण के अनुसार, सैनी चौराहे पर वाहनों के सुचारू आवागमन और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी PRD जवान महताब अली संभाल रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बाधा बन रही एक खड़ी पिकअप गाड़ी को वे किनारे हटवा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और अत्यधिक तेज रफ्तार लोडर ने महताब अली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जवान हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सैनी कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद हादसे से मृतक के परिवार और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। सैनी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अज्ञात लोडर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की शिनाख्त और उसकी सटीक लोकेशन का पता लगाने के लिए चौराहे तथा आसपास के रूट पर लगे सभी CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी ने दावा किया है कि फरार आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)