नवनिर्माणाधीन मकान के पानी भरे गड्ढे में डूबने से मजदूर की मौत, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया स्लग:

कौशांबी के मंझनपुर में निर्माणाधीन मकान के पास पानी के गड्ढे में डूबने से मजदूर राजू सरोज की मौत। मृतक के 5 छोटे बच्चे हैं, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा।

Sep 27, 2026 - 21:42
0 0
नवनिर्माणाधीन मकान के पानी भरे गड्ढे में डूबने से मजदूर की मौत, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया  स्लग:

मंझनपुर (कौशांबी)। कौशांबी जनपद के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घनश्याम तिराहा, बंधवा रोड पर रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नवनिर्माणाधीन मकान के पास बने पानी भरे गड्ढे में एक मजदूर का शव तैरता मिला। पानी में डूबने से मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतक मजदूर की पहचान राजू सरोज (38 वर्ष) पुत्र भईयालाल सरोज, निवासी हिसामपुर थाना करारी के रूप में हुई है। राजू सरोज ओसा चौराहा निवासी मोती पांडेय पुत्र स्व. रामलौटन पांडेय के नवनिर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम कर रहा था। रविवार (27 सितंबर) की सुबह जब स्थानीय लोगों ने पानी के गड्ढे में शव देखा, तो तत्काल इसकी सूचना मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा:
सूचना मिलते ही मंझनपुर कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी के गड्ढे से बाहर निकाला और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User