जौहर विश्वविद्यालय बचाने की मांग तेज: कौशाम्बी में समाजवादी छात्रसभा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
कौशाम्बी के डॉ. अख्तर हसन रिजवी लॉ कॉलेज में जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में समाजवादी छात्रसभा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान।
कौशाम्बी : मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में समाजवादी छात्रसभा कौशाम्बी ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा*के निर्देशन में डॉ. अख्तर हसन रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ, करारी में आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने हस्ताक्षर कर विश्वविद्यालय को बचाने की मांग का समर्थन किया। इस अवसर पर छात्रसभा पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा संस्थानों की गरिमा बनाए रखना लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के अनुरूप है। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह शिक्षा, संविधान और छात्र हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगा।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष राजू सिंह पटेल*ने कहा कि छात्रसभा शिक्षा और छात्र अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक ढंग से अपनी आवाज उठाती रहेगी।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजू सिंह पटेल, जिला महासचिव जे.के. यादव, जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह यदुवंशी, हरिओम पटेल, सुघर यादव, जिला सचिव नवीन चौरसिया, संदीप यादव, जिला कोषाध्यक्ष हेमराज लोधी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त सुनील गौतम, अशोक पाल, भारत लोधजग्गउपस्थितहित हित जनपद के अनेक युवा साथी भी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)