कौशाम्बी: शराब माफियाओं और आबकारी टीम में 'लुका-छिपी' का खेल, छापेमारी में खाली हाथ लौटी पुलिस; वसूली का लगा बड़ा आरोप

कौशाम्बी में आबकारी विभाग की छापेमारी रही नाकाम। माफियाओं को पहले ही मिली भनक, हर महीने वसूली का संगीन आरोप

Jun 28, 2026 - 21:57
0 4
कौशाम्बी: शराब माफियाओं और आबकारी टीम में 'लुका-छिपी' का खेल, छापेमारी में खाली हाथ लौटी पुलिस; वसूली का लगा बड़ा आरोप

कौशाम्बी। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के तराई इलाकों में अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी करने आबकारी व पुलिस टीम पहुंची लेकिन आबकारी और पुलिस के हाथ खाली रह गए हैं शराब माफियाओं के साथ आबकारी अधिकारी लुका छुपी का खेल खेल रहे हैं जिससे अवैध शराब की भट्टी नहीं बंद हो रही है

शनिवार को आबकारी विभाग की टीम गांव-गांव घूमकर स्थानीय लोगों से पूछताछ में जुटी हुई थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली सघन चेकिंग और बड़ी छापेमारी के बाद भी आबकारी टीम के हाथ अब तक खाली रह गए हैं जबकि इलाके के दर्जनों गांव में खुलेआम सैकड़ों अवैध तरीके से शराब की भट्ठियां धधक रही है जो जन-जन की जुबान में है आखिर विभाग का विभीषण कौन है जिसने छापा मार टीम के पहुंचने के पहले गोपनीयता भंग कर दी है

बताया जाता है कि आबकारी विभाग से लेकर थाना पुलिस के सिपाही अवैध शराब भट्ठियों से प्रत्येक महीने मोटी रकम वसूल रहे हैं बताया जाता है थाना सिपाही के पास भी अवैध शराब भट्ठियों की सूची है प्रत्येक शराब भट्ठी संचालक से 3000 महीने की वसूली होती है वही आबकारी विभाग के सिपाही के पास भी शराब भट्ठियों की सूची है प्रत्येक शराब भट्ठी की सूची लेकर संचालकों से 2000 महीने की वसूली आबकारी विभाग का सिपाही कर रहा है तराई के इलाकों में धड़ल्ले से अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां बीते कई वर्षों से धधक रही हैं

आबकारी और पुलिस टीम की कार्रवाई केवल खानापूर्ति तक सीमित रह गई है तमाम शिकायतों के बाद छापामार को पहुंची टीम के कारनामों पर सवाल खड़े हैं धरातल पर कार्यवाही का नतीजा सिफर रहा खुलेआम चल रहे इस अवैध काले कारोबार पर अब तक प्रशासन क्यों मौन था यदि संपूर्ण प्रकरण की अफसरों ने सूक्ष्म जांच कराई को आबकारी विभाग के अधिकारी और थाना पुलिस के  बड़े काले कारनामे का खुलासा होगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User