अम्बेडकरनगर: उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को डीएम ईशा प्रिया ने किया सम्मानित
अम्बेडकरनगर की जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, आईजीआरएस टीम और सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
अम्बेडकरनगर: उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को डीएम ईशा प्रिया ने किया सम्मानित
अम्बेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी ईशा प्रिया और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सफाई कर्मी: मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण के दौरान प्रतिकूल मौसम के बावजूद स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सफाई कर्मियों की विशेष सराहना की गई। सांकेतिक रूप से 5 सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया।
आईजीआरएस टीम: जनशिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सराहा गया।
राजस्व कर्मी व कलेक्ट्रेट स्टाफ: अपने दायित्वों का निरंतर कुशलतापूर्वक निर्वहन करने वाले लेखपालों और कलेक्ट्रेट कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि किसी भी आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी कार्मिकों को भविष्य में भी इसी समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)