स्काउट्स-गाइड्स के युवा लीडरों ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की सूबेदारगंज यूनिट ने नवरात्रि पर डांडिया नाइट्स का भव्य आयोजन किया। युवा लीडरों के प्रबंधन और बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

Oct 19, 2026 - 20:03
0 1
स्काउट्स-गाइड्स के युवा लीडरों ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

प्रयागराज : उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (सूबेदारगंज स्टेशन यूनिट) के नवयुवा यूनिट लीडरों ने नवरात्रि एवं दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर एक मिसाल कायम की। रविवार को राज्य प्रशिक्षण केंद्र, सूबेदारगंज के प्रांगण में ‘एकीकरण एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम’ के तहत भव्य ‘डांडिया नाइट्स’ का आयोजन किया गया। इस पूरे आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि तैयारियों से लेकर मंच संचालन, सजावट और प्रसाद वितरण की पूरी कमान पहली बार खुद युवा लीडरों ने संभाली।

रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से जगमगाता प्रांगण पूरे कार्यक्रम के दौरान मुख्य आकर्षण बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आशीष अग्रवाल (अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व राज्य आयुक्त-कब) एवं श्रीमती रचना अग्रवाल (राज्य आयुक्त-बुलबुल) ने मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण व आरती के साथ किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि श्री अंकुर चक्रवर्ती एवं श्रीमती आयुषी भटनागर (उपाध्यक्ष, BSG, NCR) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

उत्सव के दौरान आयोजित ‘फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’ में 3 वर्ष के नन्हें कब-बुलबुल से लेकर अतिथियों तक ने उत्साहपूर्वक रैंप वॉक किया। बच्चों ने डांडिया की धुनों पर एकल व समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में बच्चों, अभिभावकों और अधिकारियों ने एक साथ डांडिया खेलकर माहौल को संगीतमय बना दिया।

युवा लीडरों ने अनुशासन और टीम वर्क की मिसाल पेश करते हुए जलपान की भी उत्तम व्यवस्था की। सामान्य जनों के लिए चना-हलवा और व्रतधारियों के लिए फलाहार का वितरण किया गया। इस अवसर पर रविकांत शर्मा, मंजू जोशी, पंकज राज कनौजिया और लिपिका गोस्वामी सहित कई राज्य व जिला स्तरीय अधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराकर युवा लीडरों की नेतृत्व क्षमता की सराहना की।.

रिपोर्ट: जैनुल आब्दीन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User