कानपुर: रावतपुर में 'श्याम कुंज स्वीट्स हाउस' का भव्य शुभारंभ, शुद्धता और बेहतरीन स्वाद का वादा

कानपुर के रावतपुर नमक फैक्ट्री चौराहा पर श्याम कुंज स्वीट्स हाउस एंड नमकीन का भव्य उद्घाटन हुआ। यहाँ शुद्ध देसी घी की मिठाइयाँ और लजीज नाश्ता उपलब्ध है

Oct 21, 2026 - 21:33
0 2
कानपुर: रावतपुर में 'श्याम कुंज स्वीट्स हाउस' का भव्य शुभारंभ, शुद्धता और बेहतरीन स्वाद का वादा

कानपुर। शहर के रावतपुर स्थित नमक फैक्ट्री चौराहा पर मिष्ठान प्रेमियों के लिए एक नया और बेहतरीन ठिकाना शुरू हो गया है। विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कर 'श्याम कुंज स्वीट्स हाउस एंड नमकीन' का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. निरंजन ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह में गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुँचे मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.पी. वर्मा का स्वागत रामकुमार शुक्ला ने अंगवस्त्र पहनाकर किया। वहीं मुख्य अतिथि डॉ. आर.के. निरंजन को पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आए हुए सभी अतिथियों ने प्रतिष्ठान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

संचालक आदित्य शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि श्याम कुंज स्वीट्स हाउस का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को पूरी तरह शुद्धता और बेहतरीन गुणवत्ता प्रदान करना है। यहाँ आने वाले ग्राहकों को शुद्ध देसी घी से निर्मित मिठाइयाँ मिलेंगी। इसके साथ ही छेना, काजू कतली, मेवा लड्डू और मोतीचूर के लड्डू जैसी लोकप्रिय मिठाइयों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध रहेगी।

खास बात यह है कि शुद्ध देसी घी के लड्डू मात्र 500 रुपये से शुरू होंगे, जिससे हर कोई त्योहारों और खास अवसरों पर शुद्धता का आनंद ले सकेगा। दूध से बनी अन्य विशेष मिठाइयाँ भी यहाँ की शान बढ़ेंगी।

मिठाइयों के अलावा नाश्ते और स्नैक्स के शौकीनों के लिए भी यहाँ बहुत कुछ खास है। सुबह के समय खस्ता कचौड़ी, गरमा-गरम जलेबी-दही और लजीज पकौड़े परोसे जाएंगे। वहीं, दोपहर से लेकर शाम तक समोसे और विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट नमकीन के आइटम्स ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

आदित्य शुक्ला ने कहा कि आगामी दीपावली और छठ पूजा जैसे पावन पर्वों पर ग्राहकों के लिए मिठाइयों की खरीदारी पर विशेष छूट देने की योजना है। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स से तैयार आकर्षक और प्रीमियम गिफ्ट पैक्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जो अपनों को उपहार देने के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होंगे।

इस अवसर पर कमल कुमार शुक्ला, अनिल कुमार शुक्ला, विनीता शुक्ला, प्रांजल शुक्ला, अविरल शुक्ला, अनुष्का शुक्ला, अमन चौहान और हर्ष राज समेत क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी मौजूद रहे। प्रतिष्ठान के संचालकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे दुकान पर पधारकर सेवा का अवसर अवश्य दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User