शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, मां ज्वालामुखी धाम में चढ़ाया हलवा-पूड़ी का रोट

Jul 07, 2026 - 21:00
0 1
शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, मां ज्वालामुखी धाम में चढ़ाया हलवा-पूड़ी का रोट

कुंडा-प्रतापगढ़। आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर व्रत रखकर महिलाओं ने पतित पावनी मोक्षदायिनी मां गंगा की अविरल व निर्मल धारा में डुबकी लगाकर गंगा के पावन तट पर तथा मां ज्वाला मुखी देवी मंदिर पर हलवा पूड़ी का रोट चढ़ाया तथा मां से अपनी व परिजनों के लिए मंगलमय का आशीर्वाद मांगा।

सिद्ध पीठ मां ज्वालामुखी देवी धाम मानिकपुर का शीतला सप्तमी का धार्मिक व पौराणिक पांच दिवसीय मेला दूसरे दिन प्रदेश के विभिन्न जनपदों से दर्शन पूजन के लिए महिलाओं समेत पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे के साथ दर्शन पूजन किया। ऐसी मान्यता है कि आषाढ़ मास की शीतला सप्तमी को जो महिलाएं व्रत रखकर श्रद्धा भाव से पूजन अर्चन करते हुए मां को हलवा पूड़ी का भोग स्वरूप रोट चाहती है। माता रानी उनके सुहाग की रक्षा तथा बच्चों का करती है। ऐसी महिलाओं पर दुख संताप नहीं आता है।

मंदिर ट्रस्ट सचिव डॉ विजय यादव की देखरेख में पांच दिवसीय धार्मिक मेला शांतिपूर्वक चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार राय दल बल के साथ शाहाबाद गंगा स्नान घाट से मां ज्वाला देवी धाम  तक लगातार भ्रमणशील है। मंदिर ट्रस्ट उपाध्यक्ष/उप जिलाधिकारी वाचस्पति सिंह तथा क्षेत्राधिकारी शिव नारायण बैस भी भी मेला क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं। मेला आज मेला के तीसरे दिन अष्टमी को बड़ी संख्या में लोगों के ज्वाला देवी धाम व गंगा स्नान घाट पर पहुंचने की संभावना है। जहां पर प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर रखी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User