एसबीआई लखनऊ मंडल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, सीजीएम दिपेश राज ने फहराया तिरंगा

भारतीय स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय लखनऊ में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सीजीएम दिपेश राज ने ध्वजारोहण कर 'राष्ट्र सर्वोपरि' का संदेश दिया।

Aug 15, 2026 - 22:14
0 1
एसबीआई लखनऊ मंडल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, सीजीएम दिपेश राज ने फहराया तिरंगा

लखनऊ : भारतीय स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ ने भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिनके त्याग और बलिदान ने स्वतंत्र और संप्रभु भारत की नींव रखी। समारोह का शुभारंभ लखनऊ मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक, श्री दिपेश राज द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ।

एसबीआई परिवार को संबोधित करते हुए श्री दिपेश राज ने कहा कि एसबीआई में हमारी रणनीतिक दिशा एक सरल सिद्धांत – डिजिटल प्रथम, ग्राहक प्रथम और राष्ट्र सर्वोपरि से निर्देशित होती है। उन्होंने भारत के आर्थिक और समावेशी विकास में एसबीआई की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि एसबीआई का व्यापक शाखा नेटवर्क और डिजिटल बुनियादी ढांचा भौगोलिक और वित्तीय अंतर को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिससे ग्रामीण, दूरदराज और बैंकिंग सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाएँ पहुँच रही हैं। उन्होंने बुनियादी ढांचा, एमएसएमई और कृषि सहित प्रमुख क्षेत्रों में एसबीआई के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि ये पहलें उद्यमिता को बढ़ावा देने, ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने और मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

समारोह के दौरान एसबीआई कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। देशभक्ति  गीतों और काव्य-पाठ से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम, गौरव और उत्साह से भर उठा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे और सभी ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User