कानपुर: मां शारदा मेडिकल स्टोर की 21वीं वर्षगांठ, 'भाभी जी घर पर हैं' के रोहिताश्व गौड़ (तिवारी जी) ने बांधा समां

कानपुर के कल्याणपुर में मां शारदा मेडिकल स्टोर की 21वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें अभिनेता रोहिताश्व गौड़ और सांसद रमेश अवस्थी समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।

Sep 28, 2026 - 22:29
0 3
कानपुर: मां शारदा मेडिकल स्टोर की 21वीं वर्षगांठ, 'भाभी जी घर पर हैं' के रोहिताश्व गौड़ (तिवारी जी) ने बांधा समां

(संजय शुक्ला)

कानपुर: कल्याणपुर आवास विकास, केशव पुरम स्थित प्रसिद्ध 'मां शारदा मेडिकल स्टोर' ने अपने सफल व्यापारिक और समाज सेवा से जुड़े सफर के 21 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस विशेष उपलब्धि के अवसर पर स्टोर संचालक एवं आयोजक सुरजीत पाल द्वारा एक भव्य कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण समारोह का आयोजन बेहद हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ किया गया। विगत दो दशकों से यह संस्थान न केवल गुणवत्तापूर्ण औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करा रहा है, बल्कि स्वास्थ्य परामर्श और निःस्वार्थ जनसेवा के जरिए क्षेत्र में एक अमिट पहचान बना चुका है।

इस वर्षगांठ समारोह में मशहूर टीवी धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं' में मनमोहन तिवारी की भूमिका निभाने वाले लोकप्रिय अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान रोहिताश्व गौड़ ने अपने खास अंदाज से उपस्थित लोगों को खूब गुदगुदाया और माहौल को खुशनुमा बना दिया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा से बड़ा कोई पवित्र सामाजिक कार्य नहीं है। मां शारदा मेडिकल स्टोर ने बीते 21 वर्षों में जिस निष्ठा और ईमानदारी से जनता की सेवा की है, वह वास्तव में अनुकरणीय है।

कार्यक्रम में पहुंचे कानपुर नगर के माननीय सांसद रमेश अवस्थी और भाजपा नेता रवि बाजपेयी ने भी संस्थान की निरंतर उन्नति और प्रगति की कामना की। स्टोर के प्रोपराइटर सुरजीत पाल ने आए हुए सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि 21 वर्षों की यह सफलता ग्राहकों और स्थानीय जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उनका संकल्प है कि वे भविष्य में भी इसी समर्पण और सेवा भावना के साथ लोगों को सही समय पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध कराते रहेंगे।

समारोह के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, ग्राहकों और अजीत पाल सहित तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User