शकुन विद्या निकेतन की अबिका ने एथलेटिक्स में जीते दो स्वर्ण पदक, बास्केटबॉल टीम ने भी जीता कांस्य
प्रयागराज के शकुन विद्या निकेतन की छात्रा अबिका यादव ने सीबीएसई क्लस्टर-5 एथलेटिक्स में 1500 व 3000 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं विद्यालय की बास्केटबॉल टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।
प्रयागराज : खेल के मैदान में प्रयागराज के शकुन विद्या निकेतन (एसवीएन) के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। सेंट माइकल्स स्कूल, बलिया में 28 से 31 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-5 बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय की होनहार एथलीट अबिका यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विद्यालय की उप प्रधानाचार्या आकांक्षा मिश्रा ने जानकारी दी कि अबिका यादव ने अंडर-17 आयु वर्ग की 1500 मीटर और 3000 मीटर दोनों ही दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर दोहरे स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
इसके साथ ही, अबिका यादव ने हाल ही में संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सीबीएसई बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 टीम की उपकप्तान के रूप में भी योगदान दिया था, जहां टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता था। बास्केटबॉल टीम की कप्तान अंकिता व उपकप्तान अबिका के नेतृत्व में रिया, सिद्धि, तेजस्वी, आरुषि, निहारिका, एकांशी, ऋद्धि, रुद्री, अंशिका और सिम्मी ने बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों की इस दोहरी सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शकुंतला मिश्रा, उप प्रधानाचार्या आकांक्षा मिश्रा, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर गौरांग मिश्र, क्रीड़ाध्यापक अमन यादव व आयुषी केसरवानी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अबिका और बास्केटबॉल टीम को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या ने कहा कि विद्यार्थियों का अनुशासन, कड़ी मेहनत और प्रशिक्षकों का सटीक मार्गदर्शन ही इस सफलता का आधार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)