एक पेड़ माँ के नाम: उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में बंटे 600 पौधे, जीएम ने दिया हरियाली का संदेश
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के तहत उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में पौध वितरण अभियान चला, कर्मचारियों को 600 पौधे बांटे गए।
(जैनुल आब्दीन)
प्रयागराज। स्वच्छता के साथ हरियाली का संकल्प लेते हुए उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, सूबेदारगंज में 29 सितंबर को वृहद पौध वितरण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 'स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026' के अंतर्गत महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
उत्तर मध्य रेलवे के सभी मंडलों, कारखानों, इकाइयों और कार्यालयों में यह पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में मुख्यालय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी ने महाप्रबंधक का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान की जानकारी साझा की और सभी विभागाध्यक्षों को एक-एक पौधा भेंट कर इस मुहिम को आगे बढ़ाया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।
अभियान के दौरान मुख्यालय के कर्मचारियों को कुल 600 पौधे वितरित किए गए। कर्मचारी इन पौधों को 2 अक्टूबर को 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम के तहत अपने घरों में रोपेंगे। इस पहल को और प्रभावी बनाने के लिए एक क्यूआर कोड भी तैयार किया गया है, जिसे स्कैन कर कर्मचारी पौधारोपण की सेल्फी अपलोड कर सकेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण अनुभाग द्वारा मुख्य पर्यावरण एवं गृह प्रबंधन अधिकारी (CEnHM/HQ) मनीष कुमार की अध्यक्षता में किया गया। आयोजन में मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)