रेल संरक्षा के सजग प्रहरी सम्मानित: डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने 20 कर्मचारियों को थमाया पुरस्कार
प्रयागराज मंडल में डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने सतर्कता और जिम्मेदारी से कार्य करने वाले 20 रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार दिया और सुरक्षित रेल परिचालन के लिए प्रेरित किया।
(जैनुल आब्दीन)
प्रयागराज : रेलगाड़ियों के सुरक्षित संचालन में सजगता दिखाने वाले कर्मचारियों की हौसलाअफजाई के लिए प्रयागराज मंडल में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने अपने कार्यालय के सभागार में सतर्कता के साथ कार्य करने वाले 20 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने उनके कार्य की सराहना की और कहा कि उन्होंने पूरी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि भविष्य में भी वे इसी तरह बेहतर कार्य करते रहेंगे। उनका कहना था कि ऐसे कर्मचारियों से साथी कर्मियों को भी अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने यह भी दोहराया कि रेल का सुरक्षित और संरक्षित परिचालन सभी की साझा जिम्मेदारी है।
पुरस्कार पाने वालों में स्टेशन मास्टर, पॉइंट्समैन, गुड्स ट्रेन मैनेजर, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, ट्रैक मेंटेनर, ब्लैक स्मिथ, तकनीशियन और अभियंता स्तर के कर्मचारी शामिल रहे। इनमें लोकनाथ मिश्रा (पॉइंट्समैन, मिर्जापुर), अमृत राज भारतीय (स्टेशन मास्टर, रमवा), कल्लू (पॉइंट्समैन, गैपुरा), मधुरेन्द्र कुमार पाण्डेय (स्टेशन मास्टर, पसहीकला), धनंजय यादव (स्टेशन मास्टर, खैराही) और अरविन्द कुमार यादव (पॉइंट्समैन, शंकरगढ़) सम्मानित हुए। कुमारी नैना कनौजिया, कुन्दन कुमार और श्याम कुमार को गुड्स ट्रेन मैनेजर के रूप में सम्मान मिला, जबकि सौरभ चन्द्र शुक्ला, काजल कुमारी, छवि लाल कुँवर, प्रवेश मीना, सुरेन्द्र कुमार और मनीष कुमार लोको पायलट व सहायक लोको पायलट श्रेणी में पुरस्कृत हुए।
इसके अलावा राम गोपाल (मेट, टूण्डला), नेतराम मीना (ब्लैक स्मिथ, फिरोजाबाद), तारा शंकर (वरिष्ठ तकनीशियन, ऊँचडीह), अरविन्द कुमार मीना (वरिष्ठ खण्ड अभियंता, टूण्डला) और विनोद कुमार सरोज (सहायक, प्रयागराज) को भी संरक्षा पुरस्कार से नवाजा गया।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) धनंजय कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी यूसी शुक्ला, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक मयंक राणा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और निरीक्षक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)