प्रयागराज: स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में प्रशासनिक हड़कंप, अपर नगर मजिस्ट्रेट के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की सूरत

प्रयागराज में अपर नगर मजिस्ट्रेट जूही प्रसाद ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं जांचीं

Jul 08, 2026 - 22:13
0 1
प्रयागराज: स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में प्रशासनिक हड़कंप, अपर नगर मजिस्ट्रेट के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की सूरत

प्रयागराज : अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) जूही प्रसाद के द्वारा बुधवार को समय लगभग प्रात 10.00 बजे स्वरूपरानी नेहरू हास्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विभिन्न विभागों यथा -डेन्टल सर्जरी, रेडियोलॉजी, कार्डियोलॉजी एनस्थीमिया, सामन्य सर्जरी आर्थोपेडिक, मेडिसिन, गायनिक, गैस्ट्रोलाजी, ईएनटी, टीडीबेस्ट, पीएमएसएसवाई आदि विभागों में तैनात चिकित्सकों/स्टाफ के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकांश चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी पर उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि दो दिन से एक्स-रे मशीन कार्य नही कर रहीं है। पूछने पर बताया गया कि आज ठीक हो जायगा।स्वरूपरानी चिकित्सालय के ट्रामा सेन्टर के निरीक्षण में एक्सरे के 75 तीमारदार तथा सिटी स्कैन के 9 मरीज उपस्थित मिले। भर्ती मरीजो को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गयी, संतोेषजनक स्थिति पायी गयी। ट्रामा ट्रायज में 4 मरीज आज सुबह भर्ती किये गयेे।

गैस्ट्रोलॉजी विभाग के एमआरयू लैब, पोस्ट आपरेटिव वार्ड, आईसीसीयू विभाग का निरीक्षण किया गया, जहाँ व्यवस्थाये संतोषजनक पायी गयी। चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि अस्पताल की सभी जॉच मशीने, सीटी स्कैन एक्स-रे, अल्ट्रासाउण्ड और एमआरआई सुचारू रूप से क्रियाशील स्थिति में है। किसी भी प्रकार की कोई परेशानी मरीजो/तीमारदारों को जाँच से सम्बन्धित नहीं होती है। वार्डों में विद्युत आपूर्ति निरन्तर हो रही है तथा वार्डों/गलियारों की साफ सफाई अच्छी पायी गयी। विभिन्न वार्डों के सामने तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था है। वहॉ पर तीमारदार बैठे मिले, जिनसे अस्पताल के संबंध में जानकारी ली गयी स्थिति संतोषजनक पायी गई।

स्वरूपरानी हास्पिटल के विभिन्न वार्डो, गलियारों/शौचालयों एवं अन्य विभागों की साफ-सफाई तथा भौतिक स्थिति का निरीक्षण किया गया। विभिन्न वार्डो में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी, परन्तु कुछ स्थानों पर मरम्मत और साफ-सफाई कराये जाने की आवश्यकता है, जिसके लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। आर्थो वार्ड में सफाई की व्यवस्था पूर्णरूपेण नहीं थी।

तीमारदारों के वाहनों के पार्किंग व्यवस्था के सम्बन्ध में बताया गया कि वर्तमान समय में पुरानी बिल्डिंग के पास तीमारदारों के लिए कार पार्किंग की व्यवस्था संचालित की जा रही है तथा ट्रॉमा सेन्टर के पास एक नई पार्किंग का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। तीमारदारों के दो पहिया वाहनों के पार्किंग स्थल उपलब्ध है, जो वर्तमान समय में संचालित पाये गये। स्वरूपरानी हास्पिटल में तीमारदारों के लिए दो पहिया, चार पहिया वाहनों को खड़े करने के लिए व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी।

निरीक्षण के दौरान दलालों की संलिप्ता का कोई तथ्य संज्ञान/प्रकाश में नहीं आया। हास्पिटल में उपस्थित मरीजो/उनके परिजनों से अस्पताल परिसर में पेयजल व्यवस्था के बारे में जानकरी ली गयी, बताया गया कि हास्पिटल में पेयजल की समुचित व्यवस्था है। हास्पिटल परिसर/वार्डो के पास स्थिति पेयजल/वाटर कूलर संचालित अवस्था में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User