शांति व्यवस्था और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पश्चिम शरीरा पुलिस की मुस्तैद पहल

पश्चिम शरीरा थाना परिसर में बारावफात और आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक। थाना अध्यक्ष ने सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की।

Aug 23, 2026 - 20:08
0 3
शांति व्यवस्था और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पश्चिम शरीरा पुलिस की मुस्तैद पहल

कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना परिसर में रविवार को आगामी त्योहार बारावफात सहित अन्य पर्वों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष बैकुंठ नाथ पांडे ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की थाना अध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग शांति एवं सद्भाव बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि पश्चिम शरीरा पुलिस आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी समस्या या अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User