कौशाम्बी में शारदीय नवरात्र के पहले दिन कड़ा के कुबरी गंगा घाट पर उमड़ी आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

शारदीय नवरात्र के पहले दिन कौशाम्बी के प्रसिद्ध कड़ा धाम स्थित कुबरी गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर माँ शीतला का आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि की कामना की

Oct 11, 2026 - 21:51
0 1
कौशाम्बी में शारदीय नवरात्र के पहले दिन कड़ा के कुबरी गंगा घाट पर उमड़ी आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

कौशाम्बी: शारदीय नवरात्र के पावन पर्व के प्रथम दिन जनपद के ऐतिहासिक कड़ा धाम स्थित कुबरी गंगा घाट पर आस्था का अपार सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने कड़ा धाम पहुंचकर प्रसिद्ध माँ शीतला देवी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल कामना की।

नवरात्र के पहले दिन से ही जिलेभर में भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। घरों और मंदिरों में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की आराधना के साथ-साथ कलश स्थापना की गई। जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधिवत पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User