कौशांबी: चर्चित 'नारा हत्याकांड' का पुलिस ने किया खुलासा, हत्या में प्रयुक्त डंडे के साथ दो नामजद गिरफ्तार
मंझनपुर के नारा गांव हत्याकांड में पुलिस को सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार कर डंडा बरामद किया गया।
कौशाम्बी : कौशाम्बी थाना मंझनपुर क्षेत्र के नारा गांव का चर्चित हत्याकांड में मंझनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों बीरेंद्र और मनोज को उदहिन रोड से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर पुराने विवाद के चलते लालचंद्र सोनकर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद कर लिया गया, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)