कौशांबी: पीएचसी मूरतगंज अचानक पहुंचे डीएम अमित पाल, पैथोलॉजी लैब खंगाली, मरीजों से पूछा- 'इलाज ठीक मिल रहा है?'
डीएम डॉ. अमित पाल ने पीएचसी मूरतगंज का औचक निरीक्षण किया, पैथोलॉजी और दवाओं का जायजा लेकर दिए निर्देश।
कौशाम्बी : जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मूरतगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने चिकित्साधिकारी डॉ. कुश शर्मा से अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं का स्टॉक, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार, दवाएं और सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल की पैथोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध विभिन्न जांच सुविधाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मरीजों को जांच के लिए किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती एवं उपचार करा रहे मरीजों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखते हुए मरीजों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर और सुगम चिकित्सा सुविधा मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)