कौशांबी: दावत में चाची के मायके आए 3 साल के मासूम का तालाब किनारे मिला शव, 24 घंटे से था लापता

कौशांबी में दावत में आए 3 वर्षीय मासूम का शव तालाब किनारे मिला, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका।

Jul 29, 2026 - 20:50
0 2
कौशांबी: दावत में चाची के मायके आए 3 साल के मासूम का तालाब किनारे मिला शव, 24 घंटे से था लापता

कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के सीरियावा कला गांव में बुधवार सुबह तालाब किनारे 3 साल के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चा मंगलवार दोपहर से लापता था। मृतक की पहचान करारी थाना क्षेत्र के शाहनवाज के बेटे अली उम्र 3 वर्ष के रूप में हुई है। अली अपनी मां के साथ चाची के मायके में दावत में आया था। मंगलवार दोपहर वह अचानक गायब हो गया। परिजनों ने काफी देर तक खोजा और पुलिस को सूचना भी दी, लेकिन कोई पता नहीं चला। 

बुधवार सुबह जब ग्रामीण तालाब के पास शौच के लिए गए तो उन्हें बच्चे का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि शव पानी में फूल गया था और कपड़े अस्त-व्यस्त थे जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही चरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी चरवा महेश चंद्र ने बताया कि मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User