धर्मनगरी में ढोंगी बेनकाब: खुद को जूना अखाड़े का साधु बताने वाले की महिलाओं ने की धुनाई, 100 से अधिक महिलाओं के शोषण का आरोप
वृंदावन में साधु के वेश में महिलाओं का शोषण करने वाले ढोंगी की पिटाई। सोशल मीडिया से फंसाकर 100 से अधिक महिलाओं के उत्पीड़न का गंभीर आरोप, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।
(सुमित गोस्वामी)
वृंदावन। भक्ति और आस्था के केंद्र वृंदावन को कलंकित करने वाले एक पाखंडी बाबा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साधु के वेश में महिलाओं का शारीरिक और मानसिक शोषण करने वाले एक ढोंगी को महिलाओं ने रंगे हाथों पकड़कर जमकर सबक सिखाया।
आरोपी पर सोशल मीडिया के जरिए 100 से अधिक महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप है। यह घटना वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित आनंद वाटिका क्षेत्र की है। आरोपी की पहचान सवाई माधोपुर (राजस्थान) निवासी हेमंत राज मीणा के रूप में हुई है, जो खुद को ‘जूना अखाड़ा’ से जुड़ा हिम्मतगिरी गुरुदेव बताता था।सोशल मीडिया से बिछाया था जालपुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी अलग-अलग शहरों में घूम-घूमकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से महिलाओं से संपर्क साधता था।
मीठी-मीठी बातों और धार्मिक ढोंग के आवरण में वह महिलाओं को अपने प्रेमजाल में फंसाता था। इसके बाद वह उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता और उनके आपत्तिजनक वीडियो बना लेता था। इन वीडियो और तस्वीरों के दम पर वह पीड़ित महिलाओं को ब्लैकमेल कर मुंह बंद रखने की धमकी देता था। समाज में बदनामी के डर से कई महिलाएं अब तक खामोश बनी रहीं।गेस्ट हाउस में बनाया प्लान, हुई धुनाईतंग आ चुकी पीड़ित महिलाओं ने इस ढोंगी को सबक सिखाने की रणनीति बनाई।
योजना के तहत आरोपी को चैतन्य विहार के एक गेस्ट हाउस में बुलाया गया। जैसे ही वह कमरे में दाखिल हुआ, वहां पहले से मौजूद महिलाओं ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना मिलते ही केशव धाम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को आक्रोशित भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है, क्योंकि उसके खिलाफ मध्य प्रदेश में भी इसी तरह की शिकायतें दर्ज होने की बात सामने आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)