ऐशबाग रामलीला मैदान में 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक का भव्य आगाज: 5,500 रुद्रों का गंगाजल व गाय के दूध से हुआ अभिषेक

लखनऊ के ऐशबाग में शिव सेवा परिवार द्वारा 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक का शुभारंभ, 5,500 रुद्रों का हुआ सामूहिक पूजन

Jul 30, 2026 - 21:40
0 0
ऐशबाग रामलीला मैदान में 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक का भव्य आगाज: 5,500 रुद्रों का गंगाजल व गाय के दूध से हुआ अभिषेक

लखनऊ (ऐशबाग)। श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर राजधानी लखनऊ के ऐशबाग स्थित रामलीला ग्राउंड में शिव सेवा परिवार के तत्वावधान में 18वें 'सपादलक्ष रुद्राभिषेक' का अलौकिक शुभारंभ हुआ। "हर-हर महादेव" के गगनभेदी जयघोष के साथ प्रातः 10:00 बजे वैदिक अनुष्ठानों की शुरुआत की गई, जिससे पूरा परिसर शिवमय हो गया।

आयोजक अमरनाथ मिश्र ने जानकारी दी कि इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान के लिए विशेष रूप से 27 चौकियां सजाई गई थीं, जिन पर शिव परिवार के साथ कुल 5,500 रुद्र स्थापित किए गए। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने एक साथ बैठकर सामूहिक रुद्राभिषेक किया। भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिए ऋषिकेश से 540 लीटर पवित्र गंगाजल और 3 क्विंटल शुद्ध गाय का दूध मंगाया गया था।

वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ षोडशोपचार पूजन
धार्मिक अनुष्ठान की कमान प्रमुख आचार्य गिरजाशंकर दीक्षित, शिवशंकर पाण्डेय और डॉ. योगेश व्यास समेत पांच सहयोगी आचार्यों की टीम ने संभाली। आचार्यों ने स्वस्तिवाचन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव एवं उनके परिवार का षोडशोपचार पूजन कराया।

पूजा के दौरान आवाहन, पाद्य, अर्घ्य, स्नान, चंदन, अक्षत, धूप, दीप, नैवेद्य, बेलपत्र, सुगंधित द्रव्य और महाआरती समेत सभी प्रक्रियाएं पूर्ण की गईं। अनुष्ठान के अंत में विश्व शांति, जन-कल्याण और श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ति के लिए महादेव से प्रार्थना की गई।

पर्यावरण संरक्षण का दिया अनोखा संदेश
आयोजक हरीशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया है। पूजन के बाद प्रयुक्त मूर्तियों और अवशेषों के विसर्जन के लिए रामलीला मैदान परिसर में ही भू-विसर्जन कुंड (गड्ढा) बनाया गया, जहां पूर्ण सम्मान और विधि-विधान के साथ विसर्जन संपन्न कराया गया।

इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से हरिश्चन्द्र अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अरविंद तिवारी, उमेश शर्मा, पवन मनोचा, लोकेश अग्रवाल, सूर्य प्रकाश शुक्ला, शिवम बंसल, संदीप कांत राजन, विनोद अग्रवाल, उत्कर्ष त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, सतीश चंद्र मिश्रा, दीपक बाजपेई, संजय श्रीवास्तव, नीरज मिश्रा, मयंक मनोचा और वर्षा सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User