गोंडा: महर्षि पतंजलि की पावन जन्मभूमि 'पतंजलिपुरी' में धूमधाम से मनाया गया गुरु पर्व महोत्सव

गोंडा के पतंजलिपुरी कोंडर में गुरु पूर्णिमा पर विशेष उत्सव का आयोजन, महर्षि पतंजलि का पूजन कर बांटा गया प्रसाद

Jul 30, 2026 - 21:38
0 1
गोंडा: महर्षि पतंजलि की पावन जन्मभूमि 'पतंजलिपुरी' में धूमधाम से मनाया गया गुरु पर्व महोत्सव

गोंडा (वजीरगंज)। योग के आद्य प्रवर्तक महर्षि पतंजलि की ऐतिहासिक जन्मभूमि पतंजलिपुरी कोंडर (तहसील तरबगंज, जनपद गोंडा) में आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु पर्व महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सनातन धर्म परिषद एवं श्री पतंजलि जन्मभूमि न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

समारोह की शुरुआत महर्षि पतंजलि के चित्रपट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ हुई। इस अवसर पर क्षेत्र से आईं माताओं, बहनों और धर्मप्रेमी जनता ने महर्षि के चरणों में पुष्प अर्पित कर वंदन किया और अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की।

सनातन धर्म परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महर्षि पतंजलि की इस तपोभूमि पर हर वर्ष गुरु पूर्णिमा का पर्व विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ मनाया जाता है।

पूजन-अर्चन और गुरु वंदना के उपरांत उपस्थित सभी भक्तजनों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसके साथ ही यह पावन गुरु पर्व महोत्सव संपन्न हुआ। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User