लखनऊ के आईटी चौराहा पर सीवर संकट होगा खत्म: सुएज इंडिया ने शुरू किया काम, 500 से अधिक घरों को मिलेगा लाभ
लखनऊ के आईटी चौराहा पर सुएज इंडिया द्वारा नई सीवर लाइन का काम शुरू। 500 से अधिक घरों को जलभराव से मिलेगी मुक्ति
लखनऊ : मनकामेश्वर–डालीगंज क्षेत्र स्थित आईटी चौराहा के निकट नई सीवर लाइन बिछाने का कार्य सुएज इंडिया द्वारा विधिवत प्रारम्भ कर दिया गया है। कार्य का शुभारम्भ स्थानीय पार्षद श्री रंजीत सिंह ने जलकल विभाग के अधिकारियों, सुएज इंडिया के प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति में किया।
इस परियोजना के अंतर्गत क्षेत्र में लगभग 200 मीटर लंबी नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी, जिससे लंबे समय से चली आ रही सीवर जाम एवं जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा। क्षेत्र में समुचित सीवर नेटवर्क उपलब्ध न होने के कारण वर्षा जल एवं अपशिष्ट जल आसपास के आवासीय क्षेत्रों में एकत्र हो जाता था, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद 500 से अधिक घरों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की सीवर व्यवस्था अधिक सुचारु एवं प्रभावी हो सकेगी।
सुएज इंडिया के जनसंपर्क अधिकारी अक्षत सक्सेना ने कहा, हमारी प्राथमिकता है कि स्थानीय नागरिकों को कम से कम असुविधा हो तथा कार्य पूर्ण होने के बाद उन्हें बेहतर और स्थायी सीवर सुविधा उपलब्ध हो। सभी कार्य निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए किए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)