श्री महामंडलेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह भक्तिमय माहौल में संपन्न
कानपुर में श्री महामंडलेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, 12 सितंबर से महाशिवपुराण कथा का ऐलान।
कानपुर : श्री महामंडलेश्वर महादेव मंदिर सेवासमिति के शपथगण समारोह बडे उत्साह एवं श्रद्धा भाव के साथ सम्पन्न हुआ। आदरणीय पूज्य श्री बालयोगी अरुण चैत्नय पुरी जी के सानिध्य एवे आर्शीवाद से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारिओ ने महादेव को साक्षी मान कर शपथ ग्रहण हुआ।
नई कार्यकारिणी अध्यक्ष पद पर श्री राजीव शर्मा उपाध्यक्ष अंचल गुप्ता महामंत्री पवन दुबे सह मंत्री अंकित सिंह कोषाध्क्ष अजीत बाजपेई जी सह कोषाध्यक्ष सुषमा शुक्ला एवं सांस्कृतिक मंत्री रिचा गुप्ता जी पदोन्निति की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रवजलन के साथ हनुमान चालीसा का पाठ हुआ उसके बाद शपथग्रहण समारोह, मनोरंजन गेम तथा सभी भक्तो के लिए दाल बाटी चोख का आयोजन किया गया।
आगामी कार्यक्रम की चर्चा के लिए महामंत्री पवन दुबे जी ने 12 सितंबर 2026 से एलडिको परिसर मे महामंडलेश्वर महादेव मंदिर मे महाशिव पुराण का आयोजन कलश यात्रा से शुरु होगा एवं पंद्रहवा गणेश महोत्सव 14 सितंबर 2026 से चालू होकर दोनो कार्यक्रम 20 सितंबर को सम्पन्न होगें। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कथावाचक आचार्य श्री सरल जी महाराज के द्वारा महाशिव पुराण कथा आयोजित होगी साथ मे 101 मातृ शक्तिओ द्वारा कलश यात्रा सम्पन्न करायी जाएगी तथा हर दिन महाप्रसादी का आयेजन मंदिर कमेटी द्वारा होगा। इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर संरक्षकगण मे बी एस मिश्रा वीरेन्द्र देव गिरजा शंकर गुप्ता दुर्गा केसरवानी , राजेश शुक्ला जी. संजय गुप्ता जी, गौरव डांगा जी एवं सदस्य कमल महरोत्रा, मनोज गुप्ता, श्याम शुक्ला, ओपी गुप्ता मानिक सेठ महिला प्रमुख मधुलिका भट्टाचार्या, शशि शुक्ला, शिखा निगम, हनी कुशाग्र, प्रीति सक्सेना, भावना गुप्ता एवं कई श्रद्धालू एवं भक्तगण मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन महामंत्री पवन दुबे ने किया
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)