लाट बाबू की 13वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि, शिक्षा एवं समाजसेवा में योगदान को किया गया याद
कुंडा के हीरागंज में समाजसेवी स्व. अमर बहादुर सिंह 'लाट बाबू' की 13वीं पुण्यतिथि मनाई गई। गणमान्य लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।
कुंडा-प्रतापगढ़। समाजसेवी स्व. अमर बहादुर सिंह ‘लाट बाबू’ की 13 वीं पुण्यतिथि पर रविवार को नगर पंचायत हीरागंज के बहोरिकपुर स्थित बाबू अमर बहादुर सिंह शिक्षण संस्थान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शिक्षकों, समाजसेवियों एवं गढ़ मान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विजय राज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। वक्ताओं ने स्व. अमर बहादुर सिंह के शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा को समाज के विकास का मजबूत आधार माना। उनके प्रयासों से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा अनेक लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिला।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. अमर बहादुर सिंह के विचार, शिक्षा के प्रति समर्पण और समाजसेवा की भावना आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चंद्रभान तिवारी शास्त्री, पूर्व प्राचार्य राजेंद्र बहादुर सिंह, बद्रीनाथ यादव, पूर्व शिक्षक दयानंद शुक्ल, चंद्रशेखर सिंह, भाजपा महामंत्री अशोक मिश्र, मां गोमती महाविद्यालय के प्रबंधक मनीष शुक्ल ‘टीसू’, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)