अग्निहाद का शिकार हुआ परिवार, झोपड़ी में रहने को मजबूर: पीएम आवास की मांग

प्रतापगढ़ के पूरे धनऊ गांव में आग से गृहस्थी जलने के बाद झोपड़ी में रहने को मजबूर अजय मौर्य। ग्रामीणों ने पीएम आवास योजना के तहत मकान देने की मांग उठाई।

Aug 23, 2026 - 20:14
0 2
अग्निहाद का शिकार हुआ परिवार, झोपड़ी में रहने को मजबूर: पीएम आवास की मांग

कुंडा-प्रतापगढ़। ब्लॉक कुंडा की ग्राम पंचायत देहंगरी जमालपुर पूरे धनऊ गांव निवासी अजय कुमार मौर्य का पूरा कुनबा घास-फूस की झोपड़ी में रहने को मजबूर है। पक्की छत नहीं होने के कारण पूरे कुनबे को जीवन गुजारना पड़ रहा है। क्योंकि आग लगने से पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई थी तथा घर भी जमीन दोज हो गया था।

नरकीय जीवन जीने को मजबूर अजय के पास ना पक्का छत है न जाने का रास्ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। ग्रामीण समेत हेमंत यादव ने खंड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी से मांग की है कि स्थलीय निरीक्षण कराकर पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User