कौशाम्बी में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' का खौफ: कड़ाधाम समेत तीन थानों की पुलिस ने 5 शातिर अपराधियों को किया सलाखों के पीछे
कौशाम्बी में पुलिस के 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत कड़ाधाम, महेवाघाट व सराय अकिल पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कौशाम्बी : कौशाम्बी जनपद पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कड़ाधाम थाना पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया। वहीं महेवाघाट थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा सराय अकिल थाना पुलिस ने न्यायालय से वांछित एक वारंटी अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कौशाम्बी पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)