कानपुर में 'विश्व शिक्षक दिवस' पर भव्य सम्मान समारोह: प्रो. एच. एन. मिश्रा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित हुए गुरुजन
द इंटरनेशनल सेंटर कानपुर द्वारा विश्व शिक्षक दिवस पर प्रो. एच. एन. मिश्रा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
(संजय शुक्ला)
कानपुर : विश्व शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर 'द इंटरनेशनल सेंटर, कानपुर (सोसाइटी)' के तत्वावधान में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में शिक्षा जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले और भावी पीढ़ी का मार्गदर्शन करने वाले विद्वान शिक्षकों को “पूर्व कुलपति प्रो. एच. एन. मिश्रा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार-2026” से अलंकृत किया गया।
सोसायटी के चेयरमैन सुष्मित मिश्रा (एडवोकेट) एवं प्रबंध समिति की सदस्या श्रीमती पल्लवी मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन और सहयोग में आयोजित इस समारोह में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी, चिकित्सा, प्रबंधन, कृषि, विधि तथा अध्यापक शिक्षा क्षेत्र से जुड़े उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’, माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुणवंत सिंह कोठारी, ब्रह्मावर्त पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वी. के. कटियार, पालीवाल डायग्नोस्टिक्स के निदेशक डॉ. उमेश पालीवाल, श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर की डायरेक्टर सुश्री शोभा दास, तिरंगा अगरबत्ती के निदेशक नरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मुरालीलाल अग्रवाल, उद्यमी व समाजसेविका श्रीमती शेफाली राज तथा आईआईटी कानपुर की प्रोग्राम मैनेजर दीपिका अग्रवाल बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक शैलेन्द्र द्विवेदी ने किया, जबकि व्यवस्थापक का दायित्व नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक कृष्णकान्त दीक्षित ने संभाला। कार्यक्रम का कुशल समन्वय डॉ. संदीप कुमार श्रीवास एवं मंच संचालन नीरज कुमार चौधरी द्वारा किया गया। समारोह के समापन पर श्रीमती सुमालिका प्रभात ने प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार प्रजापति व संस्था परिवार की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)