Himachal Pradesh में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर, सरकार के दावे खोखले: जयराम ठाकुर
हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत तेज; जयराम ठाकुर ने अस्पतालों की बदहाली और डॉक्टरों की कमी पर सरकार को घेरा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने शिमला के प्रतिष्ठित आईजीएमसी (IGMC) अस्पताल की अव्यवस्थाओं को उजागर करते हुए कहा कि यहां की लिफ्ट अक्सर खराब रहती है। इसके कारण गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को तीमारदार गोद में या स्ट्रेचर के अभाव में उठाकर ले जाने को मजबूर हैं।
इसके अलावा, उन्होंने टांडा मेडिकल कॉलेज, नेरचौक और चम्मियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की बदहाली का भी जिक्र किया। ठाकुर ने कहा कि डॉक्टरों की भारी कमी के चलते जिला अस्पतालों से मरीजों को मामूली बीमारियों में भी रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह राजनीति छोड़कर धरातल पर डॉक्टरों की तैनाती करे और अस्पतालों की प्रशासनिक व्यवस्था में तुरंत सुधार लाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)