गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कथावाचिका प्रेममूर्ति नीलमणि देवी का किया सम्मान

प्रयागराज में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने गुरु पूर्णिमा पर कथावाचिका प्रेममूर्ति नीलमणि देवी का सम्मान किया

Jul 10, 2025 - 18:16
 0  1
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कथावाचिका प्रेममूर्ति नीलमणि देवी का किया सम्मान

प्रयागराज: गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की गंगापार जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान ने लोकसंस्कृति, धर्म और अध्यात्म को समर्पित कथावाचिका प्रेममूर्ति नीलमणि देवी को सम्मानित कर एक प्रेरणादायक पहल की।

गुरुवार को निर्मला पासवान स्वयं सहसों विकास खंड के माधोपुर, कमलानगर स्थित कथावाचिका के आवास पहुँचीं। उन्होंने पैर छूकर आशीर्वाद लिया, पुष्पमालाएं अर्पित कीं और अंगवस्त्र पहनाकर प्रेममूर्ति नीलमणि देवी को सम्मानित किया।

सम्मान कार्यक्रम के उपरांत जिलाध्यक्ष ने कथावाचिका के साथ मिलकर "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण भी किया, जिससे पर्यावरण संरक्षण को लेकर सामाजिक जागरूकता का संदेश भी गया।

इस अवसर पर प्रेममूर्ति नीलमणि देवी ने अपनी आध्यात्मिक लेखनी से जुड़ी पुस्तक "प्रेमांजलि" को जिलाध्यक्ष को भेंट की। इस भावपूर्ण भेंट को निर्मला पासवान ने गुरु-शिष्य परंपरा का प्रतीक बताते हुए हर्ष जताया।

जिलाध्यक्ष ने कहा, "मेरे गुरु तो पूज्य राम भद्राचार्य जी महाराज हैं, किंतु इस वर्ष व्यस्तता के चलते उनके सान्निध्य में नहीं पहुंच सकी। इसलिए इस अवसर पर नीलमणि देवी जी जैसे दिव्य व्यक्तित्व से आशीर्वाद प्राप्त कर धन्य हुई हूं।"

इस सम्मान कार्यक्रम में कमलानगर मंडल अध्यक्ष संजय मौर्या, भूपेन्द्र सिंह, उमेश तिवारी, संगीता पटेल, नवनीत तिवारी, संतोष प्रसाद, मिथुन मिश्रा, शिवबाबू मोदनवाल, महेश माली तथा गुड्डू राजा सहित अनेक स्थानीय कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0