प्रयागराज: जनसुनवाई में एक्शन मोड में दिखे विधायक दीपक पटेल, 11 शिकायतों का तुरंत हुआ समाधान

प्रयागराज में विधायक दीपक पटेल ने जनसुनवाई कर 11 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। बिजली, पानी और राजस्व से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

Aug 22, 2026 - 21:45
0 2
प्रयागराज: जनसुनवाई में एक्शन मोड में दिखे विधायक दीपक पटेल, 11 शिकायतों का तुरंत हुआ समाधान

(जैनुल आब्दीन)

प्रयागराज। क्षेत्र के विधायक दीपक पटेल ने शनिवार को अपने आवास पर जनसुनवाई का आयोजन कर आम जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने बिजली, पानी, राजस्व और जलभराव से जुड़ी अपनी शिकायतें विधायक के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान विधायक ने तत्परता दिखाते हुए 11 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया, जिससे फरियादियों को बड़ी राहत मिली।

जनसुनवाई के दौरान विधायक दीपक पटेल ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शेष बची शिकायतों के जल्द से जल्द निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

विधायक के मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक लगातार अपने क्षेत्र के नागरिकों के संपर्क में हैं और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर भूपेन्द्र पांडेय सहित अनेक स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User