शुआटस में इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, रेड हाउस ने उद्घाटन मुकाबले में ब्लू हाउस को 2–0 से हराया

प्रयागराज स्थित शुआटस में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में रेड हाउस ने ब्लू हाउस को मात दी। खेल भावना और अनुशासन के साथ छात्र प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे हैं।

Aug 21, 2026 - 19:55
0 0
शुआटस में इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, रेड हाउस ने उद्घाटन मुकाबले में ब्लू हाउस को 2–0 से हराया

आनंदी मेल ब्यूरो 
प्रयागराज। सम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (शुआटस) के नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 के खेल आयोजनों की शुरुआत इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट 2026–27 के उद्घाटन के साथ हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन 20 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय के फुटबॉल मैदान में किया गया।

उद्घाटन समारोह में डॉ. सी. जे. वेस्ली, चेयरमैन, एथलेटिक्स कमेटी एवं रजिस्ट्रार, शुआटस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आशीष मैसी, हेड, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एवं सेक्रेटरी, एथलेटिक्स कमेटी, शुआटस ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर एथलेटिक्स कमेटी के सेक्रेटरी श्री आशीष मैसी को अजय कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर,शुआटस द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. सी. जे. वेस्ली ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल को सच्ची खेल भावना, अनुशासन और जुनून के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं आयोजन समिति को बधाई दी।  टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच रेड हाउस और ब्लू हाउस के बीच खेला गया, जिसमें रेड हाउस ने 2–0 से जीत दर्ज की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सीनियर सुरक्षा अधिकारी राजीव सिंह, जैकब, डॉ. सुनीता बी. जॉन, डॉ. अचिंत टेरेंस, राकेश साहू, तनवीर अहमद, नरेश कन्नौजिया, प्रवीण राय एवं बिपिन कुमार सिंह सहित शारीरिक शिक्षा विभाग के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट का आयोजन अजय कुमार, फुटबॉल गेम इंचार्ज एवं असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, शुआटस के निर्देशन में किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User