राम मंदिर दान चोरी ने खोला भाजपा में मतभेद, केंद्र-यूपी सरकार में स्पष्ट विभाजन: अखिलेश

अखिलेश यादव ने राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, केंद्र और यूपी सरकार में फूट का दावा किया

Jul 07, 2026 - 17:44
Updated: 1 hour ago
0 0
राम मंदिर दान चोरी ने खोला भाजपा में मतभेद, केंद्र-यूपी सरकार में स्पष्ट विभाजन: अखिलेश

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने दावा किया है कि इस महाघोटाले ने भाजपा के भीतर की अंदरूनी कलह और केंद्र सरकार (दिल्ली गुट) तथा उत्तर प्रदेश सरकार (लखनऊ गुट) के बीच के गहरे मतभेदों को पूरी तरह उजागर कर दिया है।  

लखनऊ में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) की विश्वसनीयता और उसके नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े किए।  'दिल्ली गुट' के योजना बनाने से पहले 'लखनऊ गुट' ने संभाली कमानअखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मंदिर के चढ़ावे और दान की मलाई खाने वाला गिरोह जनता के भारी गुस्से और आक्रोश के डर से अब बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

उन्होंने भाजपा के केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के बीच चल रही खींचतान की ओर इशारा करते हुए एक बड़ा दावा किया।  "सच्चाई यह है कि इस पूरे मामले के पीछे एक बड़ी पॉवर स्ट्रगल (सत्ता संघर्ष) चल रही है। इससे पहले कि दिल्ली का गुट कोई ठोस योजना बना पाता, लखनऊ के गुट ने सब कुछ अपने हाथों में ले लिया और एसआईटी का गठन कर दिया।" - अखिलेश यादव, सपा प्रमुखसपा प्रमुख ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को इस मामले से दूर रखने पर भी तंज कसा।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि इस जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) या आयकर विभाग (Income Tax) जैसी केंद्रीय एजेंसियां शामिल होतीं, तो जांच की लगाम किसके हाथ में होती? उन्होंने आरोप लगाया कि लखनऊ गुट ने जांच को अपने प्रभाव में रखने के लिए ही आनंद-फानन में राज्य की एसआईटी को कमान सौंपी है।

'चंदा चोरी' के मुद्दे पर भाजपा को नहीं मिलेगा वोटअखिलेश यादव ने भाजपा पर "नेशन फर्स्ट" की जगह "डोनेशन फर्स्ट" की नीति पर चलने का आरोप लगाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने सनातन धर्म और जनभावनाओं के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ किया है, जिसके लिए भगवान राम उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने दावा किया कि "चंदा और चढ़ावा चोरी" की खबरें अब उत्तर प्रदेश के हर गांव और घर-घर तक पहुंच चुकी हैं, जिसका सीधा असर आगामी विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। इस बार जनता भाजपा को न चंदा देगी, न चढ़ावा देगी और न ही वोट देगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User