बरेली में सजा 'पंजों की जंग' का महामंच: यूपी राज्य आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में 550 सूरमाओं ने दिखाया दम
बरेली में उत्तर प्रदेश राज्य आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 शुरू, 40 से अधिक जिलों के 550 खिलाड़ी दिखा रहे हैं दम
बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में ताकत और तकनीक का अनोखा रोमांच शुरू हो चुका है। स्थानीय माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश राज्य आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आगाज हुआ। इस दो दिवसीय महाकुंभ में प्रदेश के 40 से अधिक जनपदों के लगभग 550 जांबाज खिलाड़ी अपनी ताकत का लोहा मनवाने पहुंचे हैं। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण यह है कि यहां अव्वल आने वाले खिलाड़ियों को सीधे राष्ट्रीय मंच पर देश के दिग्गजों से भिड़ने का मौका मिलेगा।
इस चैंपियनशिप का उद्घाटन आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ बरेली के अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने किया। इस दौरान आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनोज वर्मा और सचिव शावेज अली भी विशेष रूप से मौजूद रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
पहले दिन बालिकाओं और सब-जूनियर वर्ग का रहा दबदबा
एसोसिएशन के सचिव मो. अकमल खान ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग, सब-जूनियर बालक वर्ग, मास्टर और ग्रैंड मास्टर पुरुष वर्ग के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। दाहिने और बाएं हाथ की इस जंग में खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को टेबल पर चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
- पदक विजेताओं की पूरी सूची:
सब-जूनियर बालक वर्ग (दायाँ हाथ) - अंडर-35 किग्रा: जय (स्वर्ण)
- अंडर-40 किग्रा: सुंदर (स्वर्ण), अभि (रजत), वानिश (कांस्य)
- अंडर-45 किग्रा: आर्यन (स्वर्ण), अनंत (रजत), योगेश कुमार (कांस्य)
- अंडर-50 किग्रा: अयान कुरैशी (स्वर्ण), करण जाटव (रजत), मोहम्मद इबाद (कांस्य)
- अंडर-55 किग्रा: दीपक (स्वर्ण), ज़ैन (रजत), शिवांश (कांस्य)
- अंडर-60 किग्रा: ज़ीशान (स्वर्ण)
- अंडर-65 किग्रा: प्रिंस (स्वर्ण), आर्यन (रजत), केतन (कांस्य)
- अंडर-70 किग्रा: आनंद (स्वर्ण), रितेश (रजत), मोहम्मद अज़लान (कांस्य)
- 70 किग्रा से अधिक: आरव (स्वर्ण), श्रेष्ठ (रजत), शौर्य (कांस्य)
सब-जूनियर बालक वर्ग (बायाँ हाथ)
- अंडर-40 किग्रा: मोहम्मद मुज़्ज़ (स्वर्ण), देव (रजत)
- अंडर-50 किग्रा: विराट (स्वर्ण), रचित (रजत)
- अंडर-55 किग्रा: ज़ैन (स्वर्ण), आशुतोष (रजत)
- अंडर-70 किग्रा: मोहम्मद अज़लान (स्वर्ण), दिव्यांश (रजत), मोहम्मद हुज़ैन (कांस्य)
विशेष वर्ग विजेता:
- ओपन वर्ग: शौर्य (स्वर्ण)
- अंडर-45 किग्रा: योग (स्वर्ण)
- मास्टर वर्ग: डॉ. पुनीत मनीषी (स्वर्ण)
बालिका वर्ग की स्वर्णिम बेटियां (स्वर्ण पदक विजेता):
हुमाइरा वारसी (अंडर-45), गुंजन सिंह (अंडर-35), तनिष्का अनुकर प्रजापति (अंडर-50), अंशिका दूबे (अंडर-55), प्रतीक्षा रतन (अंडर-60), आराध्या रस्तोगी (70+ किग्रा), राखी निषाद (यूथ अंडर-50), आँचल (यूथ 70+ किग्रा), जोया खान (जूनियर अंडर-45), माही गंगवार (जूनियर अंडर-55), मोहनी चौधरी (जूनियर अंडर-60), कृतिका (जूनियर अंडर-70), दिव्यानी सिंह (जूनियर 70+), आंबवी शर्मा (जूनियर 70+), शिवांगी (अंडर-60), विशाखा (अंडर-65), रजनी चाहर (सीनियर अंडर-80), आँचल तोमर (सीनियर अंडर-55)।
कश्मीर का टिकट पाने की होड़
प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर, यूथ और सीनियर बालक वर्ग के लेफ्ट व राइट हैंड मुकाबले होंगे। इस चैंपियनशिप में जो भी खिलाड़ी स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम करेंगे, उनका चयन अक्टूबर 2026 में कश्मीर में होने वाली राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम में किया जाएगा। इस मौके पर आयोजन समिति ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)