कौशाम्बी के देवखरपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने RCC सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

कौशाम्बी: देवखरपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने नारियल फोड़कर किया RCC सड़क का उद्घाटन

Sep 21, 2026 - 22:15
0 2
कौशाम्बी के देवखरपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने RCC सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

कौशाम्बी: समर्थ किसान पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने सोमवार को सिराथू ब्लॉक अंतर्गत ग्राम देवखरपुर में जनहित में नई आरसीसी (RCC) सड़क का वैदिक विधि-विधान से उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान गंगाजल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित कर नारियल फोड़ा गया तथा ग्रामीणों में लड्डू बांटे गए। इस मौके पर उत्साह से भरे ग्रामीणों ने 'अजय सोनी जिंदाबाद' के गगनभेदी नारे लगाए और उनके विकास कार्यों की खुलकर सराहना की।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने बताया कि ग्राम देवखरपुर में जगपत यादव के दरवाजे के पास से लेकर पंचायत भवन और गिरीश सरोज (नेताजी) के घर से होते हुए देवखरपुर बाजार तक इस पक्की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका वार्ड विकास के मामले में पूरे कौशाम्बी जिले में अव्वल रहे और हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचे, यही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अजय सोनी ने आगे कहा, "मेरा हर कार्य केवल और केवल जनहित को समर्पित रहता है। मैं किसी एक जाति, वर्ग या समुदाय के लिए नहीं, बल्कि पूरी जनता के लिए काम करता हूं। मेरे लिए आम नागरिक का हित सर्वोपरि है और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए मेरा प्रयास लगातार जारी रहेगा।"

सड़क निर्माण की सौगात मिलने से देवखरपुर के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने जनहित में अजय सोनी के इस सक्रिय प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस उद्घाटन समारोह में सुरजीत वर्मा, रोहित सोनी, शिवबली चौधरी, जगपत यादव, धारा सिंह और अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User